ghode ke rochak tathya | घोड़ों से जुड़े 25 रोचक तथ्य

ghode ke rochak tathya | घोड़ों से जुड़े 25 रोचक तथ्य

हैलो दोस्तो कैसे है आप सब मैं रोहित डीगवाल आप सभी का अपनी इस शब्दो की दुनिया Jankari Everything पर एक बार फिर से स्वागत करता हुँ । 
आइए दोस्तो आज मैं आप के लिए घोडो से जुडी कुछ रोचक और काम की जानकारियाँ लेकर आया हुँ जिन्हे जानकर आप सभी अपने मन में बोलेगे ।

             

ghode ke rochak tathya | घोड़ों से जुड़े 25 रोचक तथ्य



1.दोस्तो क्या आप जानते है की इंग्लिश में नर घोड़े को ‘Stallion’ और मादा घोड़ी को ‘Mare’ कहते है. युवा घोड़े को ‘Colt’ और युवा घोड़ी को ‘Filly’ कहते है. छोटे घोड़े को ‘Ponies’ कहते है।

नर-घोडा-Stallion
(Stallion) नर घोडा

2.ghode ke bare mein jankari hai ki क्या आप जानते है की घोड़ो की लगभग 300 से ज्यादा नस्लें है. अरबी नस्ल को घोड़ों की सबसे पुरानी जीवित नस्ल माना जाता है, लगभग 4500 साल पुरानी. दूसरे घोड़ो की बजाय अरबी घोड़ो की पसली में एक हड्डी कम होती है।


3. दोस्तो सोचने वाली बात है की घोडे भी मुस्कुरा सकते है और ये बात सच भी है कई फुटेज में घोड़ो को मुस्कुराते हुए देखा गया है. दरअसल, ऐसा करने से घोड़ों की सूँघने की शक्ति बढ़ जाती है. घोड़े भी इंसानो की तरह अपना मूड बताने के लिए तरह-तरह के चेहरे बनाते है।

Smiling-horse
Smiling-horse

 
4. हमारे नाखूनों की तरह घोड़ो के खुर भी सेंसिटिव होते है. जब घोड़ा दौड़ता है तो उसके चारों खुर एक साथ जमीन से उठते है।

5. यदि घोड़े के कान का पिछला हिस्सा ठंडा लग रहा है तो समझ लेना घोड़े को ठंड लग रही है।

6. घोड़ो पर लिखी हुई पहली पुस्तक ‘शालिहोत्र‘ है ये पुस्तक शालिहोत्र ऋषि के हाथों महाभारत काल से भी पहले लिखी गई थी। जो भारत में लिखी गई थी ।

घोड़ों से जुड़े 25 रोचक तथ्य
शालिहोत्र

7. घोड़ो के लिए उल्टी करना असंभव है. ये इंसानो की तरह डकार भी नही मार सकते. इसलिए घोड़ों की मौत का सबसे बड़ा कारण पेट का दर्द है।
 
8. घोड़े खड़े-खड़े सो सकते है क्योकिं उनके अगले और पिछले पैर की बनावट इस तरह से होती है कि वो आराम करते हुए भी नही गिरेगे. दूसरी बात, सोते तो ये लेट कर भी है लेकिन लेट कर सोने से उनके पेट के अंगो पर दबाव पड़ता है जो उनके लिए हानिकारक है।

9. घोड़े के दाँत बहुत बड़े होते है. दाँत उसके दिमाग के मुकाबले ज्यादा जगह घेरते है. घोड़े की उम्र और उसके कंकाल की पहचान(घोड़ा है या घोड़ी) उसके दाँतो को गिनकर ही पता लगती है। घोड़े के दिमाग का वजन लगभग 623 ग्राम होता है जो इंसानो के दिमाग का लगभग आधा है।

10. घोड़े की आँखे सिर पर इस तरह से होती है कि वो 360° तक देख सकता है. इनकी आँखो का ऊपरी हिस्सा नजदीक की वस्तुएँ और निचला हिस्सा दूर की वस्तुएँ देखता है. लेकिन एक बात ये भी तो है कि घोड़े इंसानों की तरह फोकस नही कर सकते।

11. घोड़े पैदा होने के कुछ ही घंटे बाद ठीक से चलने लग जाते है।

12. वैसे तो घोड़ों की स्पीड 40 से 48km/h होती है. लेकिन सबसे तेज घोड़े की स्पीड 70.76km/h मापी गई है. अमेरिकन क्वार्टर नस्ल का घोड़ा सबसे तेज दौड़ता है।

13. कहानी 1923 की है घोड़ों की रेस चल रही थी घुड़सवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई लेकिन घोड़ा नही रूका और रेस जीत गया. इसी के साथ ‘फ्रैंक हेयास‘ दुनिया का अकेला ऐसा घुड़सवार बन गया जिसने मरने के बाद रेस जीती।
 
14. ओलंपिक में भाग लेने वाले घोड़े बिजनेस क्लास में सफर करते है. इनके पास खुद के पासपोर्ट है।

15. आज की ब्रटिश सेना के पास टैंको की बजाय घोड़े अधिक संख्या में है।

16. लंदन में आज भी यातायात उसी गति से चलता है जैसे 100 साल पहले घोड़ा गाड़ी के समय में चलता था।

17. WW1 यानि प्रथम विश्वयुद्ध में 8 करोड़ घोड़े मारे गए थे. जो बच गए उन्हें किसी और कार्य के लिए अनफिट घोषित करके बेल्जियम में कसाईघर में भेज दिया गया था।

18. एक घोड़ा ज्यादा से ज्यादा 14.9 हार्स पाॅवर ऊर्जा का उत्पादन कर सकता है।

19. घोड़े के कान में 16 माँसपेशियाँ होती है जो उन्हें 180° तक घूमने में मदद करती है। घोड़े बहुत कम से बहुत ज्यादा आवाज तक सुन सकते है, 14 Hz से लेकर 25 KHz. (आदमी 20 Hz से लेकर 20KHz तक सुन सकते है).

20. पिछली कई सदियों में यूरोप में सूअर, घोड़ो और कीड़ों को भी अपराधों की सजा मिल चुकी है।

21. घोड़े केवल नाक से साँस लेते है मुँह से नही. इसलिए रेस की प्रैक्टिस करते समय हमें अक्सर कहा जाता है कि घोड़े की तरह मुहँ बंद करके साँस लो।
 
22. फुट और इंच में मापने की बजाय घोड़े की लंबाई को हाथो में मापा जाता है. एक हाथ 4 इंच के बराबर होता है. सबसे ऊँचा घोड़ा ‘सैम्पसन‘ जिसकी लंबाई 21.2 हाथ के बराबर थी. सबसे छोटा घोड़ा ‘आइंस्टीन‘ जो केवल 3.5 हाथ के बराबर था।

23. अगर ऊँचे जम्प के रिकाॅर्ड पर नजर डाली जाए तो 5th feb, 1948 को चिली देश में ‘हाऊसो‘ नाम का घोड़ा 8 फुट 1.25 इंच ऊपर कूदा था. इसके घुड़सवार का नाम था ‘Captain Alberto Larraguibel‘.

24. घोड़े की उम्र यही कोई 25 साल होती है. लेकिन अगर रिकाॅर्ड की बात की जाए तो 1822 में ‘ओल्ड बिली’ नाम का घरेलू घोड़ा 62 साल का होकर मरा था।

25.क्या आप जानते है की इस दुनिया मैं एक ऐसा भी घोडा है जो 7 फीट तक लंबा और उसका वजन 2600  पाउंड जितना भरी है  बिग जैक है आप इससे गूगल पर जाके देख भी सकते है 

26 . दोस्तों  पता हैं की महाराणा प्रताप जी के घोड़े चेतक ने 25 फुट से ज्यादा लम्बे दरिया कूदकर महाराणा प्रताप जी की जान थी और आज भी राजस्थान के बलीचा मैं चेतक की समाधी बानी हुई है और यहाँ पर खुद महाराणा प्रताप जी ने अपने प्रिये घोड़े चेतक का दाह संस्कार किया था 

0 Comments:

Please do not enter any spam link in the comment box